UP Pankh Portal 2025: कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को करियर मार्गदर्शन और काउंसलिंग की सुविधा – जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और लाभ

UP Pankh Portal 2025: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी पोर्टल शुरू किया गया है और इसका नाम UP Pankh Portal है। यह एक ऐसा पोर्टल है जिसे राज्य के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। इस UP Pankh Portal 2025 के माध्यम से यूपी बोर्ड के छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा। इस पोर्टल के माध्यम से यूपी राज्य द्वारा विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को उपयोगी बनाने के लिए कुछ कदम उठाये गए हैं।

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को उनके करियर से सम्बंधित मार्गदर्शन किया जायेगा। सभी विद्यार्थियों को उनके करियर के लिए काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सभी विद्यार्थी अपने करियर के जुड़ी किसी भी परेशानी का हल जान सकते हैं। कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थी अपने घर बैठे आसानी से ऑनलाइन माध्यम से इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को UP Pankh Portal पर अपना Registration करवाना होगा।

UP Pankh Portal 2025
UP Pankh Portal 2025

जानें क्या है UP Pankh Portal 2025 का मुख्य उद्देश्य

सभी राज्य सरकारों द्वारा अपने राज्य स्तर पर छात्रों की उन्नति के लिए कई कार्य किये जा रहे हैं। इसी तरह यूपी राज्य सरकार द्वारा भी शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों के भविष्य को लेकर उनकी समस्याओं और शंकाओं को देखते हुए यूपी पंख पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से यूपी सरकार द्वारा राज्य के कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी छात्रों को उनके करियर के प्रति मार्गदर्शन हेतु काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपने करियर से सम्बंधित सभी शंकाओं और परेशानियों का हल प्राप्त होगा।

इस ऑनलाइन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सभी छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार करियर का चयन करने में मदद करना है। इसके अलावा सभी छात्रों का उनके करियर की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करना है। सभी विद्यार्थी UP Pankh Portal 2025 पर अपना registration करके पोर्टल के डैशबोर्ड पर दिख रही सभी संबंधित जानकारियों को एक्सेस कर सकते हैं। यूपी पंख पोर्टल के माध्यम से छात्र करियर से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त सकते हैं

जैसे कि करियर से सम्बंधित जानकारी, Vocational course से सम्बंधित जानकारी, कौशल से जुड़ी जानकारी और इसके अलावा छात्रवृत्ति और परीक्षा से सम्बंधित अन्य सभी जानकारी। इसके अलावा छात्र अपनी रूचि और योग्यता के अनुसार किसी भी अच्छे कोर्स में अपना करियर बना सकते हैं।

जानें क्या है UP Pankh Portal 2025 के तहत पंजीकरण के लिए आवश्यक पात्रता

UP Pankh Portal के अंतर्गत पंजीकरण करने के लिए छात्रों के लिए तय की गयी निर्धारित पात्रता का पूरा होना बहुत जरुरी है। जानें क्या हैं वे जरुरी पात्रता और शर्तें- यूपी राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही UP Pankh Portal 2025 पर पंजीकरण करने के लिए पात्र हैं। इस पोर्टल के तहत UP Board के अंतर्गत आने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
इस पोर्टल के तहत केवल कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी ही पंजीकरण कर सकते हैं।

E-Samaj Kalyan Portal 2025

PNB Uttam FD Scheme 2025

DAAD Scholarships 2026

RIFS Fellow Programme 2026

जानें क्या है UP Pankh Portal 2025 पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

जैसा कि हमने बताया की उत्तर प्रदेश बोर्ड के सभी छात्रों के लिए यूपी राज्य सरकार द्वारा UP Pankh Portal की शुरुआत की गयी है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले और साथ ही यूपी बोर्ड के तहत आने वाले सभी छात्र इस पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं और इस पोर्टल का फायदा प्राप्त कर सकते हैं। UP Pankh Portal 2025 पर पंजीकरण कराने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले छात्रों को इस लिंक https://uppankh.in/ के माध्यम से UP Pankh Portal पर विजिट करना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर प्रवेश पर क्लिक करने के बाद पंख पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद छात्रों को Login सेक्शन पर जाकर अपने विवरण के साथ लॉगिन करना होगा।
  • पोर्टल पर लॉगिंग करने के लिए छात्रों के पास उनके विद्यालय से प्राप्त Unique ID और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद ही छात्र Career dashboard पर पहुँच पाएंगे।
  • इसके बाद Career dashboard पर छात्रों को उनके करियर संबंधी विभिन्न प्रकार के विकल्प दिखाई देंगे।
  • अब छात्र अपनी रूचि के अनुसार इन विकल्पों में से किसी भी विकल्प का चयन करके उससे संबंधित क्षेत्र से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके अलावा छात्र जिस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उस क्षेत्र में आगे की शिक्षा के लिए बेहतर कॉलेज और एडमिशन से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा UP Pankh Portal पर छात्रों के लिए अनेक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गयी हैं और छात्र पोर्टल पर पंजीकरण करके लॉगिन करके आसानी से इन सभी सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं।

netindian.in